Today: Monday, October 12 2026

उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी

उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी-नालों का वेग भयभीत कर रहा है तो भूस्खलन भूधंसाव के कारण सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं प्रदेश के देहरादून पौड़ी नैनीताल बागेश्वर चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी

HIGHLIGHTS

  1. उत्तराखंड में दो दिनों तक वर्षा की चेतावनी
  2. दून समेत पांच जिलों में आरेंज अलर्ट
  3. 150 से अधिक मार्ग मलबा आने से बाधित

देहरादून : Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी-नालों का वेग भयभीत कर रहा है तो भूस्खलन, भूधंसाव के कारण सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में कठिनाइयां भी बढ़ गई हैं। वहीं अगर प्रदेश में आज के मौसम की बात की जाए तो दून समेत पांच जिलों में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

दून, पौड़ी समेत पांच जनपदों में वर्षा की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। प्रदेश में 150 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 220 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।

रविवार को दून में हुई झमाझम बारिश

वहीं प्रदेश में बीते दिन दून में रात के समय झमाझम बारिश का दौर रहा। तेज गरज और चमक के साथ भारी वर्षा से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो गई।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

Nainital: कमरे में सिपाही को पत्नी के साथ देख भड़का पति, लगा दिया ताला; कार्रवाई के लिए चौकी में किया हंगामा

Seema Haidar की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का थीम सॉन्ग ऑउट, जानिये कौन हैं एक्ट्रेस