9 से 15 अगस्त तक जिले की सभी विधानसभाओं में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी जानिए क्यों : हिमांशु गाबा

Spread the love

RAJEEV GOUR रूद्रपुर। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी और नफरत फैलाने वाली नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक जिले की सभी विधानसभाओं में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी। यात्रा की सफलता के लिए एक बैठक में 24 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे बुलायी गयी है। बैठक में यात्रा के जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्य सह पर्यवेक्षक महेश शर्मा एवं तारा नेगी भी मौजूद रहेंगे। जिला स्तरीय बैठक में यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जायेगी। श्री गावा ने कहा कि जिले की नौ विधानसभाओं में 75 किलोमीटर की यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। श्री गावा ने भाजपा सरकार पर देश में नफरत का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है और भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से पार्टी भाजपा सरकार की नफरत की राजनीति को जनता के सामने लायेगी। श्री गावा ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राजनीतिक स्वार्थों की खातिर ईडी का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। गावा ने कहा सरकार ने अनाज, दूध, दही जैसी आम रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है, जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस कदर मनमानी पर उतर आई है कि अब वह गाय और भैंस के दूध पर भी जीएसटी लगा रही है।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने आदिवासी संघर्षशील महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

रुद्रपुर की जनता कूड़े को लेकर हो रही है एडीएम जय भारत सिंह को सौंपा ज्ञापन – सुब्रत कुमार विश्वास ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *