9 अक्टूबर दिन बुधवार को होगी पूजा अर्चना के साथ गोलू देवता की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

9 अक्टूबर दिन बुधवार को होगी पूजा अर्चना के साथ गोलू देवता की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

रुद्रपुर।आज शैल सांस्कृतिक समिति(शैल परिषद), गंगापुर रोड रुद्रपुर के प्रांगण में न्याय के देवता श्री गोलू देवता के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध मे एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
वार्ता में शैल परिषद के महामंत्री एड. दिवाकर पांडे ने बताया कि दिनांक 08/10/2024 दिन मंगलवार को प्रातः 08 बजे कलश यात्रा एवं गोलू देवता की मूर्ति के साथ नगर भ्रमण होगा।
दिनांक 09/10/2024 दिन बुधवार को प्रातः 05 बजे पूजन के साथ साथ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा सायं 06 बजे आरती के पश्चात परंपरागत विधि विधान से जागर लगेगी तथा देव इच्छा तक चलती रहेगी।
दिनांक 10/10/2024 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा होगा।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे, कोषाध्यक्ष डी.के.दनाई, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार,श्री मोहन उपाध्याय,सतीश ध्यानी, दिनेश बम,संजीव बुधौरी,हरीश दनाई, धीरज पांडे, राजेंद्र बोरा,कृष्ण मिश्रा, त्रिभुवन जोशी,सतीश लोहनी, हरीश मिश्रा, गगन कांडपाल आदि थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

किच्छा: अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर आज अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री ग्यारसी बंसल के साथ पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके महान आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विधायक शिव अरोरा किरतपुर साईं बिहार में माँ भगवती के जागरण में हुए शामिल व माथा टेक समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना