किच्छा: अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर आज अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री ग्यारसी बंसल के साथ पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके महान आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

किच्छा: अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर आज अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री ग्यारसी बंसल के साथ पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके महान आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक समृद्धि के प्रतीक थे। उन्होंने समाज को ‘एक ईंट और एक रुपया’ के सिद्धांत से जोड़ा, जिससे सभी वर्गों में भाईचारा और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिला। उनकी यह सोच आज भी प्रेरणादायक है और सामाजिक एकता के लिए एक मजबूत आधार है।

पूर्व विधायक शुक्ला ने यह भी कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर समाज में शांति, समानता और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने अग्रवाल समाज की प्राचीन धरोहर और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन का योगदान भारतीय समाज के उत्थान में हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

सुमंत की हुई वापसी,राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण चित्रकूट में श्री राम भरत का हुआ मिलाप

9 अक्टूबर दिन बुधवार को होगी पूजा अर्चना के साथ गोलू देवता की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा