भाईचारा एकता मंच के पंतनगर सिलाई सेंटर को गौरी ने दी सिलाई मशीन

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

भाईचारा एकता मंच के पंतनगर सिलाई सेंटर को गौरी ने दी सिलाई मशीन

रुद्रपुर। पार्षद सुरेश गौरी के सहयोग से भाईचारा एकता मंच द्वारा संचालित पंतनगर के सिलाई सेंटर को एक सिलाई मशीन दी गई ।संगठन के पदाधिकारियों ने पंतनगर सिलाई सेंटर की संचालिका नीरू मिश्रा को कार्यालय में सिलाई मशीन सौपीं। आपको बताते चलें कि भाईचारा एकता मंच द्वारा इस वर्ष 2 दर्जन से अधिक सिलाई सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा है ।वर्तमान में भाईचारा एकता मंच के खेड़ा, प्रीत विहार व पंतनगर में सिलाई सेंटर संचालित है ।शीघ्र ही ट्रांजिट कैंप में भी सिलाई सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच की महिला पदाधिकारियों में रेनू जुनेजा, सुमन पन्त ,शीला चौधरी, गीता देवी, आचरण सक्सेना ,भावना सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, ज्योति दास ,पिंकी साहनी सुशीला देवी आदि मौजूद थे

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

देवलोकगामी खेड़े वाली माताजी रूपा देवी जी की जयंती पर सादर नमन करते हुए खेड़ा स्थित माता जी के मंदिर में शीश नवाया

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने  नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनसे महानगर की प्रमुख जन समस्याओं चर्चा करते हुए इनका जनहित में शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *