सीएम पहुचें चमोली हादसें में घायल लोगो से की मुलाकात

Spread the love

सीएम पहुचें चमोली हादसें में घायल लोगो से की मुलाकात

कहा संकट की घड़ी में सरकार घायल लोगो के साथ

मृतको के परिजनों से मिलकर सीएम हुए भावुक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि

शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

चमोली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत, उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 105 ग्राम अवैध स्मैक सहित कुख्यात स्मैक तस्कर, उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

केवीएस प्रीमियर ग्रुप ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *