ग्राम मिस्सरवाला में बारिश में गिरे मकान में हुई दम्पत्ति की मौत के बाद प्रशासन द्वारा मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रूपये के चेक सौंपे

Spread the love

ग्राम मिस्सरवाला में बारिश में गिरे मकान में हुई दम्पत्ति की मौत के बाद प्रशासन द्वारा मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रूपये के चेक सौंपे

काशीपुर। बीते शनिवार रात भारी बारिश में गिरे मकान में हुई दम्पत्ति की मौत के बाद प्रशासन द्वारा मृतक आश्रितों के लिए की गई चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा के बाद बुधवार को तहसीलदार यूसुफ अली ने मृतक के छोटे पुत्र नासिर को उसके घर जाकर चार-चार लाख रूपये के दो चेक सौंप दिये। यह चेक मुख्यमंत्री आपदा कोष से जारी किये गये हैं। इससे पूर्व घायल को पांच हजार रूपये का चेक फोरी तौर पर प्रदान किया गया था। इसके अलावा इसी परिवार अहतो सहायता के तहत पांच-पांच हजार के चेक भी प्रदान किये गये थे।
विदित हो कि कुण्डा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिस्सरवाला में बीते शनिवार की रात करीब तीन बजे नसीर अहमद का मकान तेज बारिश के चलते जोरदार आवाज के साथ भरभरा कर गिर गया, जिसमें 65 वर्षीय नसीर अहमद और उनकी पत्नी 60 वर्षीय मोहम्मदी बानो की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय नवासी मंतशा गंभीर घायल हो गई। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि मृतक के पांच पुत्र हैं। उनकी सहमति के बाद मृतक के छोटे पुत्र नासिर को यह चेक सौंपे गये हैं।

More From Author

महापौर ने जिला अस्पताल में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानी समस्याएं मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराने का दिया आश्वासन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

सीएम धामी ने यात्रा को लेकर कही बड़ी बात पढ़िए क्या बोला

समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में बारिश का सिलसिला आज दोपहर तक रहा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *