कोतवाली किच्छा की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण के विरुद्ध 15 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

कोतवाली किच्छा की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण के विरुद्ध 15 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग स्टेट राजमार्ग मुख्य सड़क गलियों आदि से अतिक्रमण हटाने और सत्यापन की कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में वन विभाग से सम्पर्क कर आज दिनांक 21.05.23 को धौराडेम व इमलीघाट कलकत्ता फार्म क्षेत्र में अवैध निर्माण किये गये लोगों से करीब 15 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इनमें 02 झोपड़िया 01 मजार व कई अतिक्रमण को विफल किया गया। इस दौरान 81 पुलिस अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गयी।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

ट्रैफिक मोहल्ला समिति के साथ गोष्ठी कर ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का किया निराकरण

श्रीराम संस्थान की एक और छात्रा निवेदिता सत्यावली का WIPRO में चयन काशीपुर-रामनगर रोड स्थित श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतरीन प्लेसमेंट देने के लिए जाना जाता है। 2023 के प्लेसमेंट सत्र के लिए श्रीराम संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने एक बार फिर शानदार परिणाम दिखाए हैं। जिसमें श्रीराम संस्थान के छात्र-छात्राओं का विभिन्न प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है। इसी क्रम में संस्थान के बी0सी0ए0 छठे सेमेस्टर की एक और छात्रा निवेदिता सत्यावली का चयन WIPRO के लिए हुआ है। निवेदिता ने अपनी पूरी यात्रा में उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए श्रीराम संस्थान के फैकल्टी और ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के प्रति आभार व्यक्त किया। निवेदिता की सफलता कोई अकेली सफलता नहीं है, क्योंकि श्रीराम संस्थान के हजारों पूर्व छात्र भी प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पैकेज पर काम कर रहे हैं। निवेदिता ने अपने चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं अनुभव पर श्रीराम संस्थान के जोर को श्रेय दिया और श्रीराम संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों (Extra Curricular Activities) और अन्य कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों ने इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और निवेदिता को हमेशा संस्थान से जुडे रहने व जूनियर्स की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, बी0सी0ए0 विभाग विभागाध्यक्ष श्री बलविन्दर सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसी प्रकार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। साथ ही साथ निवेदिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *