ट्रैफिक मोहल्ला समिति के साथ गोष्ठी कर ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का किया निराकरण

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

ट्रैफिक मोहल्ला समिति के साथ गोष्ठी कर ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का किया निराकरण
आज दिनांक 21/05/2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार व एसपी क्राइम/ट्रैफिक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस रुद्रपुर द्वारा यातायात में नियुक्त मौहल्ला कमेटी के प्रभारीयों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों / वाहन स्वामी / चालकों आदि के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनके क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। जिसमें इन्द्रा चौक मौहल्ला कमेटी के अर्न्तगत सीर गोटिया के पार्षद असलम जावेद व पूर्व पार्षद नदीम खान व दिलसाद अहमद के द्वारा अपने क्षेत्रार्न्तगत आने वाली समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया जिनका यातायात पुलिस रुद्रपुर द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे का हल्द्वानी में हुआ समापन। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान का आज हलद्वानी मे समापन हुआ,जहां उत्तराखंड पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया गया ।

कोतवाली किच्छा की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण के विरुद्ध 15 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *