अखिल भारतीय पंचायत परिषद के 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे का हल्द्वानी में हुआ समापन। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान का आज हलद्वानी मे समापन हुआ,जहां उत्तराखंड पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया गया ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे का हल्द्वानी में हुआ समापन। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान का आज हलद्वानी मे समापन हुआ,जहां उत्तराखंड पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया गया ।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश के सभी राज्यों में दौरा करके पंचायती कानूनों की वर्तमान स्थिति पर व्यापक रिपोर्ट तैयार कर रही है । जिन राज्यों में 11 वीं अनुसूची में शामिल सभी विषय नहीं लागू हो सके हैं । उसके कारणों को जानने के लिए शोध कार्य किया जा रहा है ।अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने कहा कि महेंद्र नागर के नेतृत्व में पंचायतों की समस्याओं को ढूढने के लिए उत्तराखंड में अभियान को आगे बढ़ाएगी तथा इस कड़ी में नागर के नेतृत्व में प्रदेश में जिलेवार टीम का गठन किया जाएगा । यह टीम पंचायतों को सभी 29 अधिकार दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी और भविष्य में इस रिपोर्ट को तैयार करने के बाद राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उत्तराखंड पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया की अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान अपने शिष्टमंडल के साथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं जिसके प्रथम चरण मे उनके द्वारा 19/05/2023 को देहरादून बीज़ापुर गेस्ट हाउस मे परिषद की एक महत्त्पूर्ण बैठक मे भाग लिया गया,नागर ने बताया की आज 20/05/2023 शनिवार परिषद का शिष्टमंडल हल्द्वानी पहुचा है और उत्तराखण्ड राज्य पंचायत परिषद, कुमायूं मण्डल की अहम बैठकें सम्पन्न हुई हैं । गौरतलब है कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अनिल शर्मा, महामंत्री ध्यान पाल सिंह जादौन एवं मीडिया सलाहकार बद्री नाथ उत्तराखंड के दौरे पर है.
इस अहम दौरे में कई बैठकें हुईं,19 मई की बैठक बीजापुर स्टेट गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तराखंड सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी अपनें टीम के साथ उपस्थित हुए ।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया उत्तराखण्ड राज्य पंचायत परिषद के संगठन विस्तार एवं पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है और इसके लिए सुझाव इक्कट्ठे किए जा रहे हैं साथ ही उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा ताकि इन कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू किया जा सके।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मीडिया सलाहकार ने बद्री नाथ ने कहा कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत , नगर पालिका और नगर निगम एक ही पिता की 4 संताने हैं । ये सभी 73वें और 74 वें संविधान संशोधन के बाद व्यवहारिक स्वरूप में आई हैं । इन दोनों पहलुओं पर जो भी कार्य नहीं हों पाए हैं उसको पूरा करने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद आने वाले दिनों में सरकारों को अहम सुझावों से युक्त ड्राफ्ट भेजेगी,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे जल्द होने वाले नगर पंचायत,नगर पालिका, एवं नगर निगम के चुनाव मे अखिल भारतीय पंचायत परिषद अहम भूमिका निभायेगी.
रुद्रपुर बैठक मे समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा की जल्द ही उत्तराखंड पंचायत परिषद की प्रदेश व जिले वार कमेटियों का पुन विस्तार किया जायेगा व योग्य व्यक्तियों को अहम जिम्मेदारी दी जायेगी.
हल्द्वानी, रामनगर व रुद्रपुर बैठक
मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री ध्यानपाल सिंह जादोन, महामंत्री अशोक शर्मा,बद्रीनाथ संपादक पंचायत संदेश,महेन्द्र नागर, देव तिवारी,एडवोकेट दीपक रुवाली,समाजसेवी संजय ठुकराल,विशाल शर्मा,हिमांशु सिन्हा,अमित पाण्डे, सक्षम सक्सेना,मनीषा पाण्डे, हिमांशु सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

उधमसिंहनगर पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

ट्रैफिक मोहल्ला समिति के साथ गोष्ठी कर ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का किया निराकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *