रिपोर्टर राजीव
रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में नगर निगम द्वारा संचालित आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती सरिता द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए निःशुल्क संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति स्वयं सहायता द्वारा महिलाओं के विकास के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। महिलाओं को स्वावलंबन के दृष्टिकोण से सिलाई के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए इस निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। वहीं नारी सशक्तीकरण को बल भी मिलेगा।
मेयर रामपाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वह आत्म निर्भर बन सकें। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के चलते आज महिला सशक्तिकरण और जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं की समान भागीदारी अगर मजबूत हुई है । ‘सबका साथ, सबका विकास’ में महिलाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वास्तव में महिला सशक्तिकरण आज समय की जरूरत है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में मजबूती से उभर रही हैं। चिकित्सा, खेल, व्यापार, राजनीति जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी आज महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। इसके अलावा महिलाएं नए उत्साह के साथ व्यवसाय और उद्यमशीलता की भूमिका निभा रही हैं। नगर निगम भी महिलाओं को आगे बढाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन काम काम महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया है इसके अलावा भी नगर निगम हर तरह से महिलाओं के विकास के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर पूर्व सभासद वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर मल्लिक, गणेश राय, पार्षद प्रतिनिधि विनय विश्वास, सुशील चौहान, बबलू सागर, रिक्ता मल्लिक, ममता आर्य, विधान सरकार, दीपक साना, परिमल सरकार, सचिन सरकार, मनी मंडल, बुद्धू मल्लिक, शर्मिला हलदार, राखी दास, ज्योति, टीना दास, सपना, पूनम दास, तुलसीदास आदि लोग मौजूद रहे ।।