पढ़े… चर्चित सामिया इण्टरनेशनल बिल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही आदेश हुआ जारी,,अब होगी नीलामी

 

रिपोर्टर राजीव गौड

पढ़े… चर्चित सामिया इण्टरनेशनल बिल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही आदेश हुआ जारी,,अब होगी नीलामी

रूद्रपुर भू-सम्पदा देय के बाकीदार सामिया इण्टरनेशनल बिल्डर्स प्रा०लि० ग्राम दानपुर तहसील रूद्रपुर उधमसिंहनगर पर देय धनराशि मु0 2.59.84748 रू० + अन्य वसूली हेतु अवशेष है। उक्त बाकीदार द्वारा देय धनराशि जमा न करने के कारण बाकीदार फर्म की अचल सम्पत्ति (भूमि) का खाता संख्या 00826 खसरा नं० 273 मि0 रकबा 0.5330 हैक्टेयर प्रपत्र 73 व 73 डी तामील करा कुर्क कर ली गई है। जिसकी नीलामी 15 मई को नियत की गई थी। परन्तु निलामी की तिथि पर कोई बोलीदाता उपस्थित न होने के कारण पुनः नीलामी की अग्रिम तिथि 29.05.2023 निर्धारित की गई है। श्री भूवन चन्द्र भण्डारी नायब तहसीलदार तहसील रूद्रपुर की देख-रेख में क0नं0 23 दिन सोमबार प्रातः 11 बजे नीलामी की अग्रिम कार्यावाही सम्पादित की जायेगी।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने किया पैदल क्षेत्र भ्रमण, इस दौरान कृष्णा कालोनी में सीसी रोड का किया लोकार्पण, बोले विकास कार्यो में नही आने दी जायेगी कोई कमी

नेत्रदान महादान जाते जाते अमर हो गई श्री संत लाल विजन की आंखे दो लोगों को मिलेगी रोशनी