लालपुर स्थित विजय पेट्रोल पम्प पर आवास विकास कालोनी , किच्छा निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार को भारत विकास परिषद, खटीमा शाखा के सहयोग से प्राप्त एक ट्रायसाइकिल भारत विकास परिषद, रुद्रपुर शाखा द्वारा भेंट की गई एवं आर्थिक मदद भी की गई ।

लालपुर स्थित विजय पेट्रोल पम्प पर आवास विकास कालोनी , किच्छा निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार को भारत विकास परिषद, खटीमा शाखा के सहयोग से प्राप्त एक ट्रायसाइकिल भारत विकास परिषद, रुद्रपुर शाखा द्वारा भेंट की गई एवं आर्थिक मदद भी की गई ।
ज्ञात हो कि ट्रायसाइकिल लाभार्थी श्री सुरेन्द्र कुमार कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा चुके हैं और उनका परिवार बेहद तंगी में गुजर-बसर कर रहा है। उनकी इस स्थिति को देखते हुए मण्डी समिति किच्छा के अध्यक्ष श्री कमलेन्द्र सेमवाल ने भारत विकास परिषद के प्रान्तीय संरक्षक श्री विजय भूषण गर्ग से सम्पर्क कर श्री सुरेन्द्र कुमार के लिए सहायतार्थ कुछ अपेक्षा की ।इसी क्रम में ट्रायसाइकिल की व्यवस्था प्राप्त हुई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, रुद्रपुर शाखा के अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार सक्सेना,श्री‌ विजय भूषण गर्ग, श्री कीर्ति निधि शर्मा, मण्डी समिति अध्यक्ष किच्छा श्री कमलेन्द्र सेमवाल,जिला सेवा प्रमुख श्री दीपक पाठक, श्री राजा भण्डारी, श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, श्री मनोज कुमार एवं लाभार्थी श्री सुरेन्द्र कुमार का‌ परिवार उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस का अभियान जारी, कई जगह से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान जारी, एक अभियुक्त नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार