रुद्रपुर रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने खटीमा लोहिया हेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रूद्रपुर की कई समस्याएं उठाई

रिपोर्टर राजीव

रुद्रपुर रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने खटीमा लोहिया हेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रूद्रपुर की कई समस्याएं उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से हाल ही में राम मनोहर लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों और खोखा फड़ व्यापारियों को पुनर्वासित करने की मांग की। श्री शर्मा ने कहा उजाडे गये सैकड़ों व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री से रूद्रपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग की स्थापना करने, बरसात में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए सीवरेज की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में जलभराव के कारण रूद्रपुर में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वह स्थिति दुबारा उत्पन्न न हो इसके लिए रूद्रपुर शहर और बस्तियों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विकास शर्मा को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उजाड़े गये व्यापारियों का पुनर्वास प्राथमिकता से किया जायेगा। इसके लिए प्रशासन को दिशा निर्देश दिये गये हैं। जल्द ही स्थान चिन्हित होने के बाद व्यापारियों के लिए नई मार्केट स्थापित की जायेगी।

More From Author

किच्छा/ संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबसाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ एफ सी आई गोदाम के निकट प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस की ओर से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। अम्बेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस नेत्री ममता रानी और प्रीति साना से मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।