किच्छा/ संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबसाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ एफ सी आई गोदाम के निकट प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड़ रुद्रपुर

किच्छा/ संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबसाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ एफ सी आई गोदाम के निकट प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के जन्मदिन पर हर साल उनके करोड़ों अनुयायी उनके जन्मस्थल भीम जन्मभूमि महू (मध्य प्रदेश), बौद्ध धम्म दीक्षास्थल दीक्षाभूमि, नागपुर, उनका समाधी स्थल चैत्य भूमि, मुंबई जैसे कई स्थानिय जगहों पर उन्हें अभिवादन करने लिए इकट्टा होते है। सरकारी दफ्तरों और भारत के बौद्ध-विहारों में भी आंबेडकर की जयंती मनाकर उन्हें नमन किया जाता है। विश्व के 100 से अधिक देशों में आंबेडकर जयंती मनाई जाती है। आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है, बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे, बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए, यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया, महिलाओं को सशक्त बनाया, इस साल बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अंकित पाठक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कोली, सभासद राजकुमार कोली, देवेंद्र शर्मा, सतीश गुप्ता, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, गिरीश वर्मा, राजेश कोली, विनोद कोली, पूर्व सभासद धनीराम, नितिन चरण बाल्मीकि, पूरन भट्ट , सुरेंद्र चौधरी, सुनीता गंगवार, हारुण मलिक, उमेश पाल, जितेंद्र गुप्ता,नंदलाल प्रजापति, चुरामनि सागर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

रुद्रपुर रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने खटीमा लोहिया हेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रूद्रपुर की कई समस्याएं उठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *