रम्पुरा में गाजे बाजों के साथ हुआ गावा और शर्मा का स्वागत

Spread the love

रम्पुरा में गाजे बाजों के साथ हुआ गावा और शर्मा का स्वागत

रूद्रपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का रम्पुरा में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। जनविरोधी सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। महंगाई लगातर बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर से लेकर तेल, आटा चावल दाल, चीनी दूध, डीजल पेट्रोल सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब आदमी के लए आज दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। ईलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने की वजह से युवा वर्ग अवसाद में है आये दिन युवाओं द्वारा आत्म हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। कोई सड़क पर ठेला लगाकर अपना भरण पोषण करना चाहता है तो उसे भी पुलिस बलपूर्वक हटाकर रोजी रोटी छीन रही है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों की भलाई के लिए काम किया है। जब से भाजपा सत्ता में आयी है तब से गरीब आदमी का जीवन मुश्किलों से भर गया है। सरकार पूंजीपतियों का भला कर रही है और गरीबों पर जुल्म कर रही है। गावा ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हितों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट चुके हैं। सरकार गरीबों पर अत्याचार कर रही है। जी 20 की आड़ में पिछले दिनों सैकड़ों कारोबारियों को सरकार के इशारे पर उजाड़ दिया गया क्यों कि सरकार पूंजीपतियों का लाभ पहुंचाना चाहती थी। शहर में आज समस्याओं का अंबार है। जनसमस्याआें का निस्तारण करने के बजाय सरकार गरीबों को उजाड़ने पर तुली है। शहर में जगह जगह कूडे के ढेर हैं। नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते विकास कार्य थम गये हैं। श्री शर्मा ने कहा कि शहर में गरीबों को उजाड़ने का खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी एकजुट हो जायें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए सभी को साथ लेकर पूरी ताकत से काम किया जायेगा।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष पद पर सीपी शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि संगठन ने दोनों पदों पर उर्जावान और कर्मठ व्यक्तियों को कमान सौंपी है इसका लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में मिलेगा। इस अवसर पर गोपाल भसीन,नंद किशोर, पवन वर्मा, मोहन खेड़ा, सियाराम, कोमिल राम, विजेन्द्र कोली, राकेश कोली, प्रेमपाल कोली, कुंवर पाल कोली, सुनील आर्य, हरी राम, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा विजेन्द्र कोली, विरेन्द्र कोली, श्याम कोली, राकेश कोली, बनासी दास, कोमिल राम, सियाराम कोली, नत्थू लाल कोली, शुभम रस्तौगी,आदि सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिलाओं ने भाग लिया

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

ईस्टर पर्व( पुनरुत्थान) दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी का कड़ा संदेश कानून हाथ में लेने वाले किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *