नगर निगम के खिलाफ बेमियादी अनशन 20 मार्च से अनियमितताओं की जांच और फर्जी तरीके से हुए 45 टेंडर निरस्त करने की मांग

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

नगर निगम के खिलाफ बेमियादी अनशन 20 मार्च से
अनियमितताओं की जांच और फर्जी तरीके से हुए 45 टेंडर निरस्त करने की मांग

रूद्रपुर। नगर निगम में अनियमितताओं एवं टेंडर प्रक्रिया में मनमानी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने 20 मार्च से अनिश्चित कालीन अनशन का ऐलान किया है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को सीडीओ एवं मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा G20 मीटिंग में होने के कारण ज्ञापन फोन पर दिया गया बात भी हुई सोमवार को मिलने का समय दिया है
कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में सीडीओ को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को पूल के जरिये टेन्डर वितरण कर अपने चहेते ठेकेदारो और भाजपा समर्थित ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा है। जिन कालोनियों में कालोनाइजरों द्वारा कालोनियों में सड़के नालियाँ आदि का निर्माण कराई जानी चाहिए वहां मेयर अपना निजी हित लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम का लाखों रुपया निर्माण कार्यों पर खर्च करवा रहे हैं। मेयर अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान करा रहे हैं जबकि कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों के लिए धन ना होने का बहाना कर उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा 45 टेण्डरों को पूल के जरिये अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया है जो कि शर्तों के विपरीत एवं घोर आपत्ति जनक है। श्री शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कई कालोनियों में जो विकास कार्य किये जा रहे हैं उन कालोनियों में समितियों बनाकर विकास शुल्क कालौनीवालों से वसूला जाता है यह विकास कार्य किन मदों में खर्च होता है उसका कुछ पता नहीं। जबकि सड़कें, नालियों, बिजली की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस तरह से सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपयों का गोल माल हो रहा है। मलिन बस्तियाँ आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मेयर बिना कोरम पूरा किये ही बोर्ड की मीटिंग में प्रस्तावों को पारित कर रहे हैं । बैठक में काग्रेसी पार्षदों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता। श्री शर्मा ने कहा कि शक्तिविहार कालोनी मात्र डेढ़ किमी के दायरे में बसी है यहां पर साढ़े 12 किमी की सड़कों का टेंडर निकाला गया है जो भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। इसके अलावा इन्दिरा चौक का काम विकास प्राधिकरण करा रहा है लेकिन नगर निगम ने इस कार्य के लिए अलग से टेंडर पास किया है। कांग्रेसियों ने अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर टेंडरों को निरस्त करने की पुरजोर मांग की है। और कार्रवाई नहीं होने पर 20 मार्च से नगर निगम परिसर में पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

अवैध शराब व अवैध शस्त्र के विरुद्ध पुलभट्टा पुलिस ने की कार्यवाही, 02 गिरफ्तार।

थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा 10 हज़ार के 02 ईनामी/ वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *