4 बार सांसद रह चुके विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। घोषणा के मुताबिक विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे 2 बार विधायक, 2 बार केंद्रीय राजयमंत्री, 2 बार प्रदेश अध्यक्ष और 4 बार सांसद रह चुके हैं। विष्णु देव का छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज का एक बड़ा चेहरा माना जाता है। विष्णु देव साय के नाम की घोषणा रविवार (10 दिसंबर 2023) को हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विष्णु देव साय कॉन्ग्रेस के अजीत जोगी (9 नवम्बर 2000 – 6 दिसम्बर 2003) के बाद छत्तीसगढ़ के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो जनजातीय समुदाय से आते हैं। उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाने से पहले रायपुर में भाजपा के तमाम पदाधिकरियों की लम्बी मीटिंग चली। इस मीटिंग में सभी विधायक और पर्यवेक्षक मौजूद थे। कई विकल्पों पर मंथन के बाद आखिरकार सभी ने विष्णु देव साय के नाम पर सहमति जताई। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के संभावित चेहरों में भी एक थे।

माना यह भी जा रहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा हो सकती है। छत्तीसगढ़ जनजातीय बहुल प्रदेश है जहाँ इनकी आबादी लगभग 33% है। साल 2023 के चुनावों में छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय भारतीय जनता पार्टी के साथ दिखा था। कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर भाजपा के टिकट पर जनजातीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। माना जा रहा है कि विष्णु देव साय की जीत के साथ भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा दाँव खेला है।

इंडिया TV मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई जनजातीय लोगों ने कहा, “जैसे भगवान श्री राम ने शबरी को सम्मान दिया था वही भाजपा ने हमारे समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना कर दोहराया है।” बताते चलें कि विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कॉन्ग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जनजातीय विरोधी होने का आरोप लगाया था। तब कॉन्ग्रेस नारा दे रही थी कि जल, जंगल और जमीन जनजातीय लोगों की है जिस पर भाजपा कब्ज़ा करना चाहती है। हालाँकि बावजूद इसके जनजातीय लोगों ने मतदान के दौरान अपना विश्वास भाजपा पर दिखाया।

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से लगातार तीसरी बार भाजपा के विधायक बने हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस कैंडिडेट को 25,541 वोटों से हराया था। अपने नाम की घोषणा के बाद विष्णु देव साय ने पार्टी हाईकमान का  जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्‍वास जताया और राज्‍य का नेतृत्‍व करने का दायित्‍व दिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जताया।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

उत्तराखंड को रक्तसेवा क्षेत्र में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा 37 पुलिस कर्मियों को किया गया ट्रांसफर