हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदो के घरों में तिरंगा झण्डा लगाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

सैनिक कल्याण मंत्री ने स्वयं सुरक्षा अभियान में अपने एक माह का वेतन दिए जाने की घोषणा की

 

रुद्रपुर । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा स्थित जवाहर नगर में पहुंचकर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदो के घरों में तिरंगा झण्डा लगाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर अजय उप्रेती (सेना मेडल) और शहीद नायब सूबेदार माधवानंद के आवास जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित की जा रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार शहीद और शहीदों के परिजनों के सम्मान में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी से इस महाअभियान में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

समाजसेवी रजनीश पांडेय द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सुरक्षा अभियान में अपने एक माह का वेतन दिए जाने की घोषणा सैनिक कल्याण मंत्री ने की। विदित हो कि सेना के वो जवान जो युद्द में घायल या शहीद हो जाते हैं, उनके परिजनो को सहयोग करने के उदेश्य से यह मुहिम चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन धपोला, सहित कई पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

पुलिस ने किया 35 लाख की चोरी का खुलासा ,सोने के जेवरात समेत कैस कियाबरामद

सीएम धामी ने विभीषिका सेनानियों को किया सम्मानित कहा देश विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *