कुछ लोग अलका पाल का नही कांग्रेस हाईकमान का विरोध कर रहे है…अनुपम शर्मा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

कुछ लोग अलका पाल का नही कांग्रेस हाईकमान का विरोध कर रहे है…अनुपम शर्मा

काशीपुर। काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका पाल की ताजपोशी पर खुशी जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए इस ताजपोशी का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया है। मीडिया से मुखातिब अनुपम शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि अलका पाल जैसी योग्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अलका पाल राजनीतिक रूप से बहुत सक्षम हैं और उन्हें पूरे देश में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वह कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे न जाने कितने प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से मेहनत करती आई हैं। उन्होंने कहा कि इस ताजपोशी का विरोध करने वालों का काम सिर्फ विरोध करना है। यदि वे सच्चे कांग्रेसी होते तो कांग्रेस हाईकमान के इस निर्णय का कतई विरोध न करते। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये विरोध अलका पाल का नहीं, बल्कि हाईकमान का है। अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ स्लीपर सेल भी है। इस स्लीपर सेल की पहचान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि कांग्रेस में जो स्लीपर सेल है, जो बीजेपी के एजेंट है, उनकी पहचान कीजिए। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की थी। इसमें किसी लोकल लीडर का कोई हस्तक्षेप नहीं रहा। राहुल गांधी के नजदीकी शक्ति सिंह गोहिल ने यहां आकर रायशुमारी की, और फिर फैसला हुआ। ये फैसला स्वीकार न करने‌ वाले चाहते थे कि उनका कैंडिडेट अध्यक्ष बन जाएगा। वो कैंडिडेट जिसने पार्टी कार्यक्रमों में कभी प्रतिभाग नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों ने तत्कालीन अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन का भी जमकर विरोध किया। ऐसे तत्वों के कारण ही निकाय चुनाव के दौरान एक वरिष्ठ नेत्री ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। बाद में उक्त नेत्री के पिता की फोटो कांग्रेस नवचेतना भवन से हटवा दी गई, जिसका जाट समुदाय ने कड़ा विरोध किया। अब पार्टी हाईकमान द्वारा काशीपुर में 45 फीसदी आबादी वाले ओबीसी समाज की महिला को अध्यक्ष बनाया गया तो उसका विरोध करने लगे। लेकिन निजी स्वार्थों की पूर्ति करने की मंशा से पार्टी से जुड़े ये तत्व भूल गये कि वे अलका पाल का नहीं, बल्कि हाईकमान का विरोध कर रहे हैं।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

निष्ठावान होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बनीं अलका पाल : सौरभ शर्मा

बिहार में प्रचंड विजय पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओ संग मनाया जीत का जश्न विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता से मिली ऐतिहासिक विजय