13 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था अधेड़ पिता, पत्नी ने रोका तो चाकू से रेत डाला गला

13 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था अधेड़ पिता, पत्नी ने रोका तो चाकू से रेत डाला गला

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक अधेड़ शख्स अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। बेटी ने जब यह बात अपनी मां को बताई तो मां ने पति की इस हरकत का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख आरोपी ने 16 जुलाई की देर रात धारदार चाकू से पत्नी का गला काट दिया।

घायल की बेटी ने मामले की सूचना पुलिस को दी और मां को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने बेटी के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति तुगलकाबाद इलाके में परिवार के साथ रहता है। पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी है। महिला की भी यह दूसरी शादी है।

पहली शादी से महिला को 13 वर्षीय बेटी है। आरोपी अपनी सौतेली बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ किया करता था। शनिवार को आरोपी बेटी के पास जा रहा था, इसी दौरान पीड़िता ने उसे रोका। इससे गुस्साए पति ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। महिला की चीखें सुनकर बेटी की नींद खुल गई, जिसके बाद बेटी ने अपने पिता का विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

रूद्रपुर । श्री शिव शक्ति सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति जयनगर की ओर से शिव मंदिर जयनगर नंबर तीन में आयोजित श्री अवध रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार

AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से इस सप्ताह के लिए सस्पेंड, नारेबाजी और चेयर पर कागज फेंकने की मिली सजा

नशा तस्करो पर पुलिस की कार्यवाही जारी अबैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार