पुलभट्टा क्षेत्र में 240 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 24 लाख रूपये) व एक मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे।

रिपोर्टर राजीव

पुलभट्टा क्षेत्र में 240 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 24 लाख रूपये) व एक मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वीवीआइपी प्रोग्राम के तहत जनपद के बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा बहेडी बरेली बार्डर पर आज दिनांक 06-11-2023 को सघन चेकिग अभियान चलाया गया इस दौरान बहेड़ी बरेली की ओर से आ रही मो0सा0 हीरो ग्लेमर UP 25 DV 5534 से 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर अपनी मो0सा0 वापस मोडकर बहेडी की ओर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने बॉर्डर पर बने चैक पोस्ट के पास ही घेर कर पकड लिया पूछताछ मे जिन्होने अपना नाम 1- दिनेश कुमार सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव उर्फ ओम प्रकाश निवासी वार्ड न. 4 मौहल्ला साहूकारा फतेहगंज पश्चिम थाना फतेहगंज पश्चिम जिला बरेली उत्तर प्रदेश. 2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश पुत्र वेद प्रकाश गंगवार निवासी बसन्त विहार कॉलोनी पानी की टंकी के पास थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया तलाशी मे दिनेश कुमार के पास के से 140 ग्राम अवैध स्मैक .2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश के पास 100 ग्राम अवैध स्मैक कुल 240 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुयी । पूछताछ में पकडे गये दोनो व्यक्तियो ने बताया की वह लोग यह स्मैक बरेली के रहने वाले वसीम मो.न. 7895951600, 8445974917 से लाकर,हल्द्वानी में बेचने जा रहे थे कि पकड़े गए । इससे पूर्व भी वह लोग किच्छा, रूद्रपुर,सितारगंज हल्द्वानी,रुद्रपुर आदि कई स्थानो पर स्मैक की डिलीवरी कर चुके है गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर FIR NO- 246/2023 धारा 8/21//29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगणो को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 24 लाख रूपये रुपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-दिनेश कुमार सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव उर्फ ओम प्रकाश निवासी वार्ड न. 4 मौहल्ला साहूकारा फतेहगंज पश्चिम थाना फतेहगंज पश्चिम जिला बरेली उत्तर प्रदेश
2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश पुत्र वेद प्रकाश गंगवार निवासी बसन्त विहार कॉलोनी पानी की टंकी के पास थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश

बरामदगी:
लगभग 240 ग्राम अवैध स्मैक कीमत करीब 24 लाख रुपये
03 अद्द मोबाईल फोन व 1960 रू0 नगद।
3-एक अदद मो0सा0 हीरो ग्लेमर UP 25 DV 5534

अपराधिक इतिहास
अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर सिंह कॉलोनी में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर महापौर विकास शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतलाविधायक बोले—शहीद भगत सिंह का अपमान देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी अमन शर्मा को दिया पूर्ण समर्थन

महामहिम राष्ट्रपति जी भारत गणराज्य का उधम सिंह नगर आगमन, पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग