रूद्रपुर। कुर्मी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने मेयर रामपाल सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मेयर रामपाल कुर्मी समाज का हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार गौड

रूद्रपुर। कुर्मी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने मेयर रामपाल सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मेयर रामपाल कुर्मी समाज का हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। झील के सामने ट्रांजिट कैम्प मार्ग पर पटेल द्वार बनाने की मांग को नजरअंदाज करके उन्होंने सिर्फ सड़क का नाम पटेल मार्ग रखकर खानापूर्ति की हैं। उन्होंने कहा कि मेयर वास्तव में कुर्मी समाज के हितैषी ओर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का सम्मान करते हैं तो वह पटेल द्वार की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करें।

जारी बयान में कुर्मी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा कि वर्तमान में ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में सबसे अधिक आबादी कुर्मी समाज की है। कुर्मी समाज पिछले कई चुनावों में भाजपा को समर्थन करता आ रहा है। कुर्मी समाज वर्ष 2016 से झील के सामने पटेल द्वार बनाने की मांग कर रहा है। इसको लेकर मेयर के साथ साथ विधायक को भी मांग पत्र सौंपा गया था दुर्भाग्य है कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में कई द्वार तो बनाये गय हैं लेकिन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वार का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। श्री गंगवार ने कहा कि निकट भविष्य मे निकाय चुनाव को देखते हुए अब मेयर को कुर्मी समाज और सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद तो आई लेकिन उनके नाम पर सिर्फ सड़क का नाम रखकर वह सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। सौरभ गंगवार ने कहा कि मेयर ने कुर्मी समाज की प्रमुख मांग को नजर अंदाज करके न सिर्फ कुर्मी समाज की भावनाओं को आहत किया है बल्कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और आगामी चुनावों में इसका अपमान का जवाब देगा।।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

विधायक शिव अरोरा बस स्टैंड मुख्य रामलीला में बतौर मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल, प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का किया शुभारंभ

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण कई स्थानों वार्ड नंबर 16 देव होम्स वेलफेयर सोसाइटी, रूद्र एनक्लेव हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी, गणेश गार्डन सोसायटी व खेड़ा संतोषी माता मंदिर में पहुंचकर