उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी एक शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी एक शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्राली किया बरामद एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

दिनांक 04.10.2023 को वादी की तहरीर दिनांक 30.09.2023 को शिकायतकर्ता विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी राधा स्वामी संत्संग में सन्त समागम में प्रतिभाग / सेवा हेतु अपने गांव से लोगो को अपने ट्रैक्टर में लेकर राधा स्वामी सत्संग रुद्रपुर मे आया था तथा ट्रैक्टर को राधा स्वामी सत्संग के गेट नं007 में स्थित पार्किंग नं0 17 ट्रैक्टर खड़ा कर सेवा करने लगा एवं बाद समापन समागम दिनांक 04.10.2023 को वापस घर जाने हेतु ट्रैक्टर देखा तो वादी का ट्रैक्टर पार्किंग नं0 17 में मौजूद नही मिला। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 FIR NO 554/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी बगवाडा उ0नि0 श्री अशोक काण्डपाल के सुपुर्द की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व   पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय नगर रूद्रपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गहन सुरागरसी, पतारसी करते हुए अभियुक्त द्वारा चोरी किये गये ट्रैक्टर मय ट्राली व अभियुक्त की तलाश व बरामदगी के अथक प्रयास के फलस्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.10.2023 को कच्ची खमरिया के समीप से एक अदद टैक्ट्रर SWARAJ 744 FE बरंग नीला मय ट्रैक्टर ट्राली जिसका चेसिस नम्बर MBNAU52AIKCM40419 इंजन न० DC1025 / SAM24879 को अभियुक्त बिक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 09 बस अड्डा कालौनी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 43 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 IPC की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त एक शातिर एवं चोरी का अभ्यस्त अपराधी है। जिसके कब्जे से पूर्व मे जनपद में चोरी के एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है एवं अभियुक्त से उक्त अभियोगो से सम्बन्धित चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गयी है एवं अभियोगो में अभियुक्त की दोषसिद्धी हुई है। अभियुक्त को अकब से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 – बिक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 09 बस अड्डा कालौनी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 43 वर्ष।

बरामदगी
👉एक अदद टैक्ट्रर SWARAJ 744 FE व रंग नीला मय ट्रैक्टर ट्राली चेसिस नम्बर MBNAU52AIKCM40419
इंजन न0 DC1025 / SAM24879.

आपराधिक इतिहास अभियुक्त बिक्की बजाज

थाना रूद्रपुर
👉FIR NO-497/2015 RT-379/411 IPC
👉 FIR NO-224/2019 RT- 379/411 IPC
👉FIR NO-226/2019 धारा 379/411 IPC
👉 FIR NO-416/2022 RT-379/411 IPC
👉 FIR NO-430/2022 TT-379/411 IPC
👉 FIR NO-431/2022 धारा 379/411 IPC
👉 FIR NO-433/2022 TRT-379/411 IPC

थाना ट्रांजिट कैम्प
👉FIR NO-303/2015 U/S 379/411 IPC
👉 FIR NO-306/2015 U/S 379/414/411 IPC
👉FIR NO-247/2022 U/S 379/411 IPC
👉FIR NO-355/2022 U/S 379/411 IPC

थाना गदरपुर
👉FIR NO-30/2022 U/S 25 A.ACT

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस

More From Author

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिनेशपुर। बालिका इंटर कॉलेज मैं दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव 2023 अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमे छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया ।

रुद्रपुर के बाजू राम इंटर कॉलेज में संस्कृत प्रतियोगिता में लोग ले रहे हैं बढ़चर का हिस्सा भारत भूषण चौक के साथ कई लोग हैं