नगर निगम रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्ती चिन्हीकरण हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

नगर निगम रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्ती चिन्हीकरण हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि निगमों में मालिन बस्तियों का निर्धारण श्रेणीवार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां पर मालिकाना हक दिया जाना संभव है, उन्हें श्रेणी–1 में रखा जाए। उन्होंने वन आदि क्षेत्रों को श्रेणी 2 में तथा जिन स्थानों पर मालिकाना हक दिया जाना संभव न हो और सुरक्षात्मक दृष्टि से भी सही न हों, उन्हें श्रेणी 3 में शामिल किया जाए। उन्होंने श्रेणी 3 में रेलवे भूमि, एनएचएआई, नदी तटीय क्षेत्रों को विशेषरूप से श्रेणी 3 में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे में जमीन की विशेषता के बारे में भी विस्तार से उल्लेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालिन बस्तियों के सर्वे के लिए सामाजिक आर्थिक तथा जनगणना डाटा का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद की बड़ी नगर पालिकाओं में भी मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के हित पूरे हों।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एसपी मनोज कत्याल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण एनएस नबियाल, ओसी कलेक्ट्रेट डॉ.अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि विनोद प्रसाद डोबरियाल, ईई सिंचाई प्रकाश चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भारत कॉलेज आफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

अन्तर्राष्ट्रीय लॉ कान्फ्रेंस में उत्तराखंड से हाईकोर्ट के पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं वर्तमान बार कौंसिल आफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य डी के शर्मा ने प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *