Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रूद्रपुर। नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रें की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने रेडियम युक्त जैकेट और बरसात से बचने के लिए रेन कोट वितरित किये। साथ ही इस मौके पर नगर निगम की नारी शक्ति सेना को भी जैकेट एवं कलेक्शन बैग वितरित किया गया।

बता दें पर्यावरण मित्रें को बारिश के दौरान सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार बरसात के बीच में जलभराव जैसी स्थिति से निपटने में के दौरान रेन नहीं होने की स्थिति में पर्यावरण मित्रें को बारिश में भीगते हुए काम करना पड़ता था। जिसे देखते हुए मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने पर्यावरण मित्रें को रेन कोट वितरित करने का निर्णय लिया। मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयेाजित कार्यक्रम में नगर निगम के सभी पर्यावरण मित्रें को बारिश से बचाव के लिए रेन कोट वितरित किये। इस दौरान घर घर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क वसूल करने वाली नारी शक्ति सेना की महिलाओं को मेयर ने ड्रैस कोड वाली जैकेटे वितरित की। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति सेना की टीम में जो भी महिलाएं शुल्क वसूल करने के लिए घर घर जाती है उनका ड्रैस कोड होना जरूरी था। ताकि कलेक्शन के दौरान महिलाओं कोई दिक्कत न हो और लोगों को भी उनकी पहचान रहे।

मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी पर्यावरण मित्र उनके लिए परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने पर्यावरण मित्रें के हितों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया है। यही वजह है कि उनके अब तक के कार्यकाल में पर्यावरण मित्रें और नगर निगम के बीच एक बार भी खींचतान की स्थिति पैदा नहीं हुयी और सामान्य रूप से पर्यावरण मित्रें ने सहयोग की भावना से काम किया है। आगे भी पर्यावरण मित्रें और नगर निगम के सभी कर्मचारियों के साथ टीम भावना के साथ काम किया जायेगा। नगर निगम के विकास और रूद्रपुर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर निगम कर्मचारियों के साथ साथ शहरवासियों का भी योगदान जरूरी है। शहर के नागरिकों के सहयोग के बिना शहर की हालत नहीं सुधारी जा सकती।

मेयर ने कहा कि शहर के सभी लोग अगर कूड़े के यथा स्थान पर भी फैंके और पॉलीथीन का प्रयोग पूर्णतः बंद कर दें तो यह भी अपने आप में एक बड़ा सहयोग होगा। इससे पर्यावरण मित्रें को भी राहत मिलेगी और शहर भी स्वच्छ और सुंदर बनेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सैना, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, पार्षद आयुष तनेजा, भुवन गुप्ता, ममता आर्य, शिप्रा अधिकारी, शुभम पाल, दीपक पंत, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.