स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान तथा रैली का आयोजन किया गया ,जनता को मतदान के प्रति रैली निकाल कर जागरूक किया गया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान तथा रैली का आयोजन किया गया ,जनता को मतदान के प्रति रैली निकाल कर जागरूक किया गया।

रूद्रपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह व नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार के निर्देशन में फौजी मटकोटा, दिनेशपुर, रूद्रपुर में कृषि विभाग एवं स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान तथा रैली का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र की जनता को मतदान के प्रति रैली निकाल कर जागरूक किया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा द्वारा कृषकों से मतदान करने की अपील की गई। क्षेत्र के अन्य जनता को भी 19 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया तथा वोटर हेल्पलाईन 1950 के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजन को भी सक्षम एप तथा दिव्यांग जन हेतु सुविधाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक नोडल स्वीप व्योमा जैन, पिंकेश तथा क्षेत्र के किसान व जनता उपस्थित थे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

विधायक शिव अरोरा ने संजय नगर खेड़ा ने दर्जनों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, विधायक बोले जनता जुड़ाव भाजपा के साथ

पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार किया