सिडकुल की नेस्ले इंडिया कंपनी में एनडीआरएफ के सहयोग से आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव के लिए किया गया अभ्यास

Spread the love

सिडकुल की नेस्ले इंडिया कंपनी में एनडीआरएफ के सहयोग से आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव के लिए किया गया अभ्यास

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रपुर । शुक्रवार को सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में ज़िला प्रशासन ऊधम सिंह नगर के निर्देशनुशार एनडीआरएफ के सहयोग से जिला आपदा अधिकारी जनपद ऊधम सिंह नगर श्री उमा शंकर नेगी जी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन एवं आपदा से बचाव हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेस्ले इंडिया लिमिटेड, पन्तनगर से लगभग 100 कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त प्रिशक्षण कार्यक्रम अति प्रशंसनीय रहा जिसमें ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमा शंकर नेगी के साथ एनडीआरएफ गदरपुर के ब्रांच निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम के सदस्य तथा नेस्ले इंडिया लिमिटेड के विशाल गर्ग, मैनेजर कॉरपोरेट अफेयर्स, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, इंजीनियरिंग हैड, तन्नु कुमारी, सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें आपदा प्रबंधन एवं जीवन सुरक्षा प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नेगी जी द्वारा किसी भी आपदा के पूर्व व दौरान जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण आपातकालीन दूरभाष नम्बरों तथा टोल फ्री नम्बर 1077 के विषय में जानकारी प्रदान करते हुये आपदा से निपटने हेतु कुशल मार्गदर्शन किया गया । सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड से श्री दिनेश शर्मा, फैक्ट्री मैनेजर द्वारा एनडीआरएफ और जिला आपदा टीम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर ऊनो मिंडा ग्रुप एवं उसकी संस्था सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित,100 से ज्यादा लोगों को दिए प्रमाण पत्र

ईनामी अपराधियों के विरूद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी