साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से उड़ाए पचास हज़ार रुपये

Spread the love

काशीपुर। बिजली का बिल जमा न होने की बात कहकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गढ़ीइंद्रजीत निवासी विमलजीत सैनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि एक सितबंर को उसको बिजली बिल जमा न होने का एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आज बिल जमा नहीं हुआ तो उनके घर की बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद साइबर ठग ने उनको ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कर बिल जमा करने की बात कही। उन्होंने वह एप डाउनलोड कर लिया। उसमें एक कोड आया, जिसे उसने साइबर ठग को बता दिया। कोड बताने के बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

पढ़िए ..उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस के ताबड़तोड़ ट्रांसफर

पढ़िए ..उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस के ताबड़तोड़ ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *