समाजसेवी संजय ठुकराल कई स्थानों पर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

Spread the love

रूद्रपुर। सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर समाजसेवी संजय ठुकराल कई स्थानों पर पहुंचकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास, तीन पानी व रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी पर स्थित छठ पूजा घाटों में छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल ने सभी को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अघ्र्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि छठ एक महान परम्परा है। यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। छठ का महत्व डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में है श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्वों का मिल जुलकर मनाने से इन त्यौहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। धार्मिक पर्व हमें संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही मन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पढ़िए..उधम सिंह नगर में छट पूजा के दिन एक युवक का परिवार की खुशहाली के लिए 12 घंटे तक पानी में नंगे पैर खड़ा रहना देखे VEDIO

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आवास विकास स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *