संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*  *वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत वन वर्ल्ड वन हेल्थ विषय पर आयोजित

Spread the love

*संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

*वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत वन वर्ल्ड वन हेल्थ विषय पर आयोजित*

 

काशीपुर संत निरंकारी मिशन द्वारा दिनांक 21 जून, 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत ‘वन वल्र्ड, वन हेल्थ’ विषय अनुसार *प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन काशीपुर में भी आयोजित किया जायेगा।*

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के निर्देशन में जहां आध्यात्मिक जागरूकता को अधिक महत्व दिया जा रहा है वहीं समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागदर्शन देने हेतु अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन इन गतिविधियों के लिए सदैव सराहा एवं प्रशंसा का पात्र भी रहा है। सत्गुरु माता जी का यही कहना है कि हम सभी में आध्यात्मिक जागृति तभी संभव है जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तभी हम सभी का संपूर्ण सर्वांगीण विकास हो सकता है। अतः हमें समय समय पर स्वास्थ्य जागरूकता हेतु भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि हम तन एवं मन से स्वस्थ रह सके।

‘योग दिवस’ कार्यक्रम का विशाल रूप में आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के 400 से अधिक स्थानों पर, संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी के निर्देशन में उत्साहपूर्वक किया जायेगा। जैसा कि विदित ही है कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन द्वारा ‘योग दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय -वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत ‘वन वल्र्ड, वन हेल्थ’ रखा गया है। योग भारत की प्राचीन परंपरा की एक अमूल्य देन है। यह व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली रूप है जिसके माध्यम से ना केवल शरीर के अंगों अपितु मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं से भी निदान प्राप्त किया जा सकता है। निरंतर योगाभ्यास द्वारा तेज दिमाग, स्वस्थ दिल, सकारात्मक भावों की जागृति और एक सुकून भरी जीवनशैली संभव है। अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर हम न केवल तनाव मुक्त बन सकते है अपितु एक आनंद वाली सरल जीवन जीने की प्रेरणा भी हम सभी को प्राप्त होती है। वर्तमान समय की भागदौड़ को देखते हुए आज योग की नितांत आवश्यकता भी है। विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा योग की इस संस्कृति को सहज रूप में अपनाया जा रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भी अपने विचारों में ‘स्वस्थ मन सहज जीवन’ अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए यही समझाया कि हमें अपने शरीर को निरंकार प्रभु की अमोलक देन समझते हुए उसे स्वस्थ एवं सेहतमंद बनाए रखना है। अतः ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि हमें भागदौड़ वाली जिदंगी में अपनी सेहत पर और ध्यान देते हुए उसे बेहतर एवं उत्तम बनाते हुए अच्छा जीवन जीना है।

More From Author

युवाओें को आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरतः विकास शमा्र नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ रूद्रपुर। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, ऊधम सिंह नगर की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किच्छा स्थित सुंदर बाग बैलेस में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने किया। पहले दिन युवाओं को साहित्य विषय पर जानकारियां दी गयी। बता दें विकसित भारत अभियान के तहत देश भर में युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वो देश की नींव हैं, जिस पर देश की प्रगति और विकास निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद होने से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। युवाओें को एक उन्नत एवं आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा सपनों को आकार देने का अर्थ है सम्पूर्ण मानव जाति के उन्नत भविष्य का निर्माण। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी एवं बुनियादी होता है। उनमें नव निर्माण करने की क्षमता होती है। आज की युवापीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में अच्छे विचारों के बीज पल्लवित कराने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से युवा सपनों को पंख लग रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आये 29 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन इन युवाओं को साहित्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राचीन विरासतों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके अलावा खेल एवं बाहरी गतिविधियां, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास एवं चर्चा, सामुदायिक कार्य एवं टीम बिल्डिंग का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विचारों अनुभवों और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है जिससे उनमें सामाजिक समरसता, कौशल विकास और नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित किया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुनील पाठक, मोहन सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन यादव, रश्मि राणा, पूजा वर्मा, प्रतीक सक्सेना समेत कई लोग मौजूद थे।

आज नानकमत्ता पब्लिक स्कूल को अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरु में पर्यावरण शिक्षा के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024 दिया गया।

कब शुरू होंगे उत्तर प्रदेश पुलिस में 37 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन?

विवादों के बीच वायरल हुआ ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल का वीडियो, भगवान मानकर उनके पैरों में गिरी महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *