शहर के डीडी चौक पर लगायी गयी एलईडी विज्ञापन स्क्रीन का मेयर ,जिलाधिकारी ,सीडीओ ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर शुभारम्भ किया

Spread the love

रूद्रपुर . शहर के डीडी चौक पर लगायी गयी एलईडी विज्ञापन स्क्रीन का मेयर रामपाल सिंह,जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, सीडीओ विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि रूद्रपुर शहर आज तेजी से आधुनिकता और स्मार्ट सिटी का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलईडी स्क्रीन लगने से जहां शहर के व्यापारियों को अपने व्यवसाय को प्रमोट करने में मदद मिलेगी वहीं इससे जनसामान्य तक सरकारी सूचनाओं और जनजागरूता के कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रूद्रपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निगम स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर तभी स्वच्छ और सुंदर बनेगा जब सभी लोग इसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को शहर की स्वच्छता के लिए जागरूक होने की जरूरत है। शहर की सफाई केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है। सभी लोग कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही फैंके तो इससे शहर न सिर्फ सुंदर और साफ दिखेगा बल्कि इससे बिमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने डीएम युगल किशोर पंत का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता, समाजसेवी नरेंद्र कुमार अरोरा, गुरदीप सिंह गाबा,पार्षद विधान राय, निमित्त शर्मा, सुशील चौहान, जितेंद्र यादव ,अंबर सिंह ,विनय विश्वास,राजेश जग्गा,शैलेन्द्र रावत, किरण राठौड़, भुवन गुप्ता, कविता सागर,मदन दिवाकर, मुकेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

वसुधेव एनजीओ द्वारा आईजीएल काशीपुर सीएसआर के अंतर्गत महिला सिलाई शिक्षण एवं कंप्यूटर साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन

पुलिस ने शांतिभंग के तहत किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *