विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर रम्पुरा चौरासी घण्टा मन्दिर में कार्यकर्ताओं संग किया हनुमान चालीसा का पाठ , मिष्ठान वितरण कर की दीर्घ आयु की कमाना

Spread the love

रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने वाले युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर रम्पुरा चौरासी घण्टा मन्दिर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्री हनुमान की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। विधायक अरोरा ने कहा पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है और आपकी जनकल्याणी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाया। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा हर वर्ग लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में अनेको कार्यक्रम हो रहे हैं निश्चित रूप से पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की रह पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विधायक अरोरा ने कहा प्रदेश के मुख्यसेवक के रूप में अपनी सेवा दे रहे पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रभु श्री राम से यही कामना करते हैं कि आप दिन रात प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिये अपनी सेवा देते रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, महेश कोली, पिंटू पाल, ललित बिष्ट, मयंक कक्कड़, गिरिश पाल, त्रिलोक कोली, रामकिशन कोली, विपिन कोली, डालचंद राजपूत,राजकुमार कोली, धर्मेंद्र आर्य, लाममन लालू,रवि दिवाकर चंद्रपाल कोली, ओमपाल कोली आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

राज्य में 18 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट,इन जगहों पर रहे सावधान

आगामी 18 सितंबर को वसुंधरा दीप मीडिया हाउस द्वारा होने वाले “मेधावी छात्र सम्मान समारोह” में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *