विधायक शिव अरोरा ने पेश की मानवीय मिसाल सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला को अपने वाहन से स्वयं हॉस्पिटल पहुँचाया।

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर।काशीपुर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यक्रम में जा रहे विधायक

विधायक शिव अरोरा ने पेश की मानवीय मिसाल आपको बता दे आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी काशीपुर दौरे पर थे जिसके निमित रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी काशीपुर कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन केलाखेड़ा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला काफी बुरी तरह घायल हो गयी थी जिसको देखते ही विधायक शिव अरोरा ने अविलंब घायल महिला को स्वयं अपनी गाड़ी में बैठकर बाजपुर पांडेय हॉस्पिटल में प्रारम्भिक उपचार के लिये भर्ती करवाया वही बुजुर्ग महिला की हालत काफी गम्भीर थी सर से रक्त अधिक गिर जाने के चलते काशीपुर रेफर कर दिया जिनको एम्बुलेंस द्वारा न्यूरो हॉस्पिटल इलाज के लिये भिजवाया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने बताया कि आज उनको काशीपुर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के काशीपुर कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन उन्होंने सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पड़ी बुजुर्ग महिला को अपनी प्राथमिकता पर रखते हुए स्वयं अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल ले गये उनके बेटे के अनुसार एक्सीडेंट के बाद कोई उनको ले जाने को तैयार नही था वही विधायक शिव अरोरा ने जैसे ही महिला को सड़क किनारे देखा तो देर न करते हुए इलाज के लिये स्वयं ही ले गये। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से मेरे लिये कार्यक्रम से ज्यादा प्राथमिकता किसी की जान है और हमारे एक छोटे से प्रयास से अगर किसी की जान बच सकती है तो हमको सड़क मार्ग पर कभी भी घायल पड़े व्यक्ति को ही सदैव प्राथमिकता देनी चाहिए । विधायक शिव अरोरा ने सभी से अपील भी की जब भी आप ऐसा वाक्य देखे तो तत्काल घायल को इलाज उपलब्ध करवाये आपका एक प्रयास किसी का जीवन सुरक्षित कर सकता है। इस दौरान घायल महिला के पुत्र ने इस नेक कार्य के लिये विधायक शिव अरोरा का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा नेता गुजन सुखीजा, मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता, सुरेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

फर्जी फाइनेंस कर्मी बनकर रंगदारी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *