विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया तीन दिवसीय काली पूजा का उद्घाटन

Spread the love

विधायक तिलक राज बेहड़ ने काली माता के दरबार में माथा टेका व अपने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ की अरदास की तथा उन्होंहे कहा की काली माता ने इस धरती से राक्षसो के विनाश के लिए अवतरण लिया था, अर्थात वो बुराईयों को धरती से ख़त्म करने के लिए आई थी ,हमको भी हर बुराई के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये | काली माता अपने सभी भक्तो का उद्धार करे व क्षेत्र में शांति कायम रहे |

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने किच्छा विधानसभा में स्थित ग्राम नजीमाबाद धोराडाम के आचार्य कालोनी में तीन दिवसीय काली पूजा का उद्घाटन फीता काटकर किया,इससे पूर्व सभी ग्रामवासी व मण्डली के सदस्यों ने विधायक तिलक राज बेहड का फूल मालाओं से स्वागत किया | मण्डली के सदस्यों ने विधायक तिलकराज बेहड़ को असवाल पहनाकर तथा उन्हें भेंट के रूप में काली माता की तस्वीर प्रदान की |इस दौरान विधयक तिलक राज बेहड ने पंडाल में बैठकर माता के भजनों का आनंद लिया | उनके साथ मौजूद सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए |इस मौके पर उत्तम आचार्य (जिला पंचायत सदस्य),किशोर आचार्य मण्डली अध्यक्ष,कमलेश ग्राम प्रधान, डॉ सावन ,सपन मंडल,अंकुश,संजीत ,विष्णु,सुनिधि ,सुलेखा ,गणपति मजूमदार ,लक्ष्मी,सुलेखा ,सुमित्रा ,फूलमाला आदि लोग उपस्थित रहे.

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

जनपद उधम सिंह नगर मंजुनाथ टि सि के निर्देशानुसार चल रहे वांछित अपराधियों की धड़पकड़ के अभियान के अंतर्गत सितारगंज पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

जानें कब आएगा पीईटी रिजल्ट और कब जारी होगा यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *