मेधावी छात्राओं और नंदा गौरा योजना की लाभान्वित छात्राओं के साथ विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया सीधा संवाद

Spread the love

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 12वी कक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं और नंदा गौरा योजना की लाभान्वित छात्राओं के साथ विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीधा संवाद किया| इस मौके पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका भी मौजूद रही|
शुक्रवार को यमुना कालोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें स्वयं के प्रति ईमानदार रहकर मेहनत करने का मूलमंत्र दिया| उन्होंने विद्यार्थी जीवन के अपने अनुभव साझा करते हुए बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जबाव दिए, उन्होंने छात्राओं से रूबरू होकर रूचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही|
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में आई हुई सभी 25 बालिकाओं से एक एक करके संवाद किया गया, जिसमे बालिकाओं द्वारा जानकारी दी गई कि कोई बॉक्सिंग कर रहा, कोई फैशन डिजाइनिंग का कोर्स, कोई एयर होस्टेज, सभी बालिकाएं अपनी पढ़ाई अपने मनपसंद विषय पर कर रही है‌|बालिकाओं ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने मन में आए प्रश्नों का भी जवाब जाना, कि कैसे एक बालिका अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकती है, जिंदगी में आगे बढ़ने का मूल मंत्र क्या है इस तरह के प्रश्न जिस पर ऋतु खंडूड़ी ने बड़ी शालीनता से जवाब देकर बालिकाओं की जिज्ञासा को आश्वस्त किया। उन्होंने बालिकाओं के बीच में लगभग दो घंटे का समय व्यतीत किया|उन्होंने बालिकाओं को जीवन में खूब मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में सफलता हासिल करने को लेकर शुभकामनाएं दी, उन्होंने बालिकाओं से पढ़ाई के साथ ही खेलकूद एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में भी भाग लेने की बात कही| उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझना होगा तथा पढ़ लिखकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने होंगे ताकि जीवन में ऊंचाईयों को छू सके व आत्मनिर्भर बनें।
इस अवसर पर प्रत्येक बालिका को स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए एक पोषण कैलेंडर, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु शी डायरी और वोकल टू लोकल के तहत तैयार पर्स भी दिया गया|
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रायपुर मंजेश्वरी रावत, राज्य समन्वयक विमला मखलोगा, महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर माया नेगी व क्षेत्र की सुपरवाइजर और आगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

प्रेस को जारी बयान में बोले काग्रेस जिला कार्यकारी अध्य्क्ष हिमांशु गावा कहा होगी कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक कल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में ग्राम जुड़वा नंबर 2 में डोर टू डोर अभियान चलाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *