प्रेस को जारी बयान में बोले काग्रेस जिला कार्यकारी अध्य्क्ष हिमांशु गावा कहा होगी कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक कल

Spread the love

रूद्रपुर। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक कल गावा राईस मिल में होगी। जिसमें 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक मनाये जाने वाले विशेष पखवाड़े की तैयारियों पर चर्चा होगी। जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन सिंह माहरा के निर्देश पर आगामी 14 नवम्बर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर तक पूरे पखवाड़े में जिला, ब्लाक न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी एवं पद यात्राओं का आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के लिए पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कांग्रेस जिला कार्यालय, गावा राईस मिल रूद्रपुर में होगी। जिसमें कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहेंगे। श्री गावा ने बैठक में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी, महानगर इकाईयों के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशीगण, नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अनुषांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से पहुंचने की अपील की है।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सुधारने एसएसपी स्वयं उतरे मैदान में, 396 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

मेधावी छात्राओं और नंदा गौरा योजना की लाभान्वित छात्राओं के साथ विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया सीधा संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *