विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जारी है अवैध सम्पत्तियों को सील करने की कार्यवाही यहाँ हुई

Spread the love

 

 हरिद्वार।  जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बुधवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री सचिन आत्रेय द्वारा गांव पंजनहेडी लक्सर रोड निकट शिव मंदिर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं श्री संजय कुमार कश्यप पुत्र श्री अजीत सिंह द्वारा पी0ए0सी0 रोड ज्वालापुर हरिद्वार में किए गए अनाधिकृत निर्माण को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्री ललित कुमार, किशन यादव व प्राधिकरण की टीम ने सील किया।

More From Author

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

उधमसिंहनगर में ठंड के कहर को देखते हुए 1 से कक्षा 5 तक के स्कूल कल 29 दिसंबर को रहेंगे बंद,डीएम का आदेश

विधायक शिव अरोरा ने एकराम आर्य पार्क में पंच मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण के कार्य का किया शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *