वार्ड नंबर 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में श्री श्री शनिदेव महाराज जी की वार्षिक पूजा के अवसर परअष्टम प्रहर महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

वार्ड नंबर 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में श्री श्री शनिदेव महाराज जी की वार्षिक पूजा के अवसर परअष्टम प्रहर महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिस में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंचकर श्रीहरि महानाम संकीर्तन में शीश नवाकर क्षेत्र में सुख स्मृद्धि एवं शांति की कामना कर संकीर्तन का श्रवण किया।
इस दौरान पूजा कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल सहित पधारे अतिथियों को अंगवस्त्र ओड़ाकर सम्मानित किया l
सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि
महानाम संकीर्तन से सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में होने वाले महा नाम संकीर्तन में प्रतिभाग करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक रास्ते पर चलने एवं प्रभु को पाने की तड़प हमेशा होती है जो कि महानाम संकीर्तन से पूर्ण होती है उन्होंने पूजा कमेटी को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया l
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची मंडलियों ने हरी महिमा कर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया पूर्व विधायक ठुकराल सहित सैकड़ों
भक्तजन संकीर्तन में झूमते गाते नजर आए एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया l इस दौरान के के दास, कार्तिक मंडल, गोविंद राय ,डॉक्टर ईश्वर मलिक, रविंद्र धर, गणेश सरकार ,देबू मंडल, श्यामल राय ,अमित सरकार ,बंटी राजोरिया, हैप्पी चौहान, मुकेश मालाकार ,सुभाष मंडल, मधु सरकार ,देवदास सरकार ,सरोज राय, सुशांत राय, विश्वजीत राय, काशीनाथ, भुवन राय ,कार्तिक डाली, अखिलेश शर्मा, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

मशाल प्रज्वलित कर विधायक शिव अरोरा ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 जनपदों के 1250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है : शिव अरोरा

रमपुरा राजेश कोली हत्याकांड पर विधायक शिव अरोरा का सख्त रुख, बोले- दोषी पाताल में भी होंगे तो खोजकर जेल भेजेंगे, पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्यायविधायक बोले मुख्यमंत्री धामी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ ख़डी है

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 28 सुभाष कॉलोनी से मां पूर्णागिरि धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया

श्रीराम नवमी व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकली भगवा बाईक रैली में उमड़ा जनसमूह, अबतक की सबसे लंबी रूट वाली ऐतिहासिक रैली साबित हुई, पूरा रुद्रपुर श्रीराम के जयकारों व भगवा झंडों से पटा नजर आया