वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने विद्युत विभाग समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान कराया

Spread the love

वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने विद्युत विभाग समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान कराया

 

काशीपुर ।मुख्यमंत्री की पहल के तहत पीड़ित जनता को तुरंत लाभ पहुंचाने हेतु विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के क्रम में विद्युत समाधान शिविर का आज यहां आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के पास आयोजन किया गया। लगाए गए शिविर में अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। भाजपा नेता दीपक बाली ने खुद शिविर में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान कराया।

 

लगाए गए शिविर में लोगों को उनकी मांग के अनुसार तत्काल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। जिन बिजली के बिलों में गडबडी थी उनका तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई ।जिन क्षेत्रों में लोगों की पोल लगवाने व तार संबंधी दिक्कतें हैं उनका भी समाधान किया गया। शिविर में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ,उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता हरिशंकर सागर एवं अनिल कुमार भाजपा नेता पुष्कर बिष्ट सहित महेंद्र सिंह एचआर आर्य, अजयवीर यादव गौरव ,लक्ष्मी देवी ,कमलेश आदि ने भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के आने और अपनी समस्याओं से अवगत कराने का क्रम जारी था।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

कोर्ट मैरिज के सात दिन बाद घर से फरार हुई दुल्हन, पिता ने ही पुलिस को दी शिकायत

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओ के लिए जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को वितरित किये गये सी0यू0जी0 नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *