“”रोटरी कॉर्बेट ने प्रदान की खाद्यसामग्री”

 

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने पीरूमदारा स्थित जे एस आर इन्दु समिति में जाकर वहाँ के बच्चों से मुलाक़ात की एवं बच्चों को खाद्यसामग्री प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इन्दु समिति द्वारा संचालित यह संस्था दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं पारिवारिक माहौल में बड़ा होने का अवसर प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रही है । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने विश्वास दिलाया कि क्लब समय समय पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा । इस अवसर पर उपाध्यक्ष रो. डॉ. तनु सिंह,सचिव डॉ. सुरुचि सक्सेना,रो.डॉ.नरेशमेहरोत्रा,रो.बी.एस.सेठी,रो.डॉ.दीप मेहरोत्रा सहित स्टाफ़ के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शिव के द्वार

कोतवाली पुलिस एसओजी ने नशे के दो सौदागरों को भारी मात्रा मे कैप्सूलो के साथ धर दबोचा