रूद्रपुर ।अपने यहाँ खाना बनाने वाली की निर्मम हतया करने के आरोपी को तृतीय अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने आजीवन कारावास और साठ हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रूद्रपुर ।अपने यहाँ खाना बनाने वाली की निर्मम हतया करने के आरोपी को तृतीय अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने आजीवन कारावास और साठ हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण पटवा ने बताया कि ट्रॉजिट कैम्प रूद्रपुर निवासी रमेश बाला ने 23-09-2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी प्रिया बाला पड़ोस में रहने वाले दुकानदार ध्रुव दास पुत्र श्याम दास मूल निवासी चार पाड़ा पश्चिम बंगाल के कमरे पर जाकर खाना बनाती थी इसी बीच दोनों में लगाव हो गया पर उसे इसकी जानकारी नही हुई ।अचानक ध्रुव की दुकान बन्द हो गई तो पत्नी ने काम छोड़ दिया जिसके बाद ध्रुव उनके घर आकर खाना खाने लगा यह सिलसिला क़रीब तीन चार महीने तक चला जिस पर उसे दोनों के बीच लगाव होने का शक हुआ तो उसने खाना खिलाना बन्द कर दिया ।12-09-2019 को ध्रुव के यहॉ चली गयी और वापिस नहीं लौटी वह बुलाने गया तो भी नहीं आई ।आज 23-09-2019 को पड़ोसी सूरज हालदार ने आकर बताया कि तेरी पत्नी मरी पड़ी है तो हम लोगों ने जाकर देखा कि पत्नी ध्रुव के कमरें में बैड पर मरी पड़ी है,मेरी पत्नी की हतया कर ध्रुव ग़ायब हो गया है ।पुलिस ने धारा 302,201 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और विवेचक द्वारा उसे 05-10-2019 को पश्चिम बंगाल के थाना मेदोपोल क्षेत्रानतरगत होटल पैंथर सती के पास से गिरफ़्तार कर लिया ।उसके विरूद्ध तृतीय अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की कोर्ट में मुक़दमा चला जिसमें सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण पटवा ने 11 गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद आज शनिवार को न्यायाधीश महोदय द्वारा ध्रुव दास को धारा 302 में आजीवन कारावास और पचास हज़ार रुपये तथा धारा 201 में चार वर्ष के कठोर कारावास और दस हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाते हुए कहा कि जुर्माने की धनराशि में चालीस हज़ार रुपये मृतका प्रिया बाला के परिजनों को बतौर प्रतिकर दिया जाएगा ।
——-

More From Author

भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर 5 किलोमीटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ धनराशि स्वीकृत होने पर शांति बिहार व आस पास के क्षेत्रों मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत, डिवाइन कॉलोनी मे लोगो ने विधायक को लड्डूओ मे तोला विधायक बोले 12-15 वर्ष बाद लोगो को मिलेगी जर्जर सड़क से निजाद, जल्द होगा कार्य आरम्भ

रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

महापौर की पहल से विश्वकर्मा मार्केट के व्यापारियों को मिली राहत  डीएम से वार्ता के बाद दुकानों को हटाने के लिए मिला एक सप्ताह का समय  नगर निगम करेगा पुनर्वास और नई दुकानों का आवंटन

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का किया पर्दाफाश। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में घर में संचालित अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त संचालिका सहित 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ।

तीन राज्यो में प्रचंड बहुमत से जीत होने पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग अपने कार्यालय पर मनाया जशन, आतिशबाजी ओर मिष्ठान वितरण कर खुशी का किया इज़हार