रूद्रपुर में चोरों का आतंक ,इस बार उड़ाया ट्रैक्टर मौके पर पहुंचे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा पुलिस ने की जांच शुरू

Spread the love

रूद्रपुर में चोरों का आतंक ,इस बार उड़ाया ट्रैक्टर मौके पर पहुंचे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा पुलिस ने को जांच शुरू

 

पूनम शर्मा ।रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में आजकल चोरिया और गोली बाजी का आतंक शुरू हो चुका है आए दिन कहीं ना कहीं चोरी तथा लूट की वारदात होती ही रह रही हैं जिस पर पुलिस लगाम लगाने पर पूरी तरीके से नाकाम साबित होती जा रही है जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी ने जनपद भर के थाना चौकी और कोतवाल प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं ताकि चोरी लूट की वारदात न हो सके ऐसा ही एक मामला फिर से रुद्रपुर में देखने को मिला आपको बता दें रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित विजय लक्ष्मी एनक्लेव मैं चोरों ने गत रात्रि एक ट्रैक्टर को उड़ा ले गए सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और थाना ट्रांजिट कैंप की पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली और चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर दिया। चोरों ने सतीश मुंजाल का ट्रैक्टर Uk06BB5459 रात को लगभग 1:00 बजे चोरी कर लिया घटनास्थल वही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज ट्रांजिट कैंप के कोतवाल सुंदरम शर्मा से शीघ्र चोरी का खुलासा करने के लिए कहा इस दौरान किसान नेता विक्रम सिंह पूर्व प्रधान शारदानंद पंकज कटारिया केवल मुंजाल डब्ल्यू छाबड़ा रमेश कटारिया सचिन छाबड़ा जिम्मी मुंजाल अमन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

हरिद्वार में जहरीली शराब के सेवन से 3 और मौत हुई

देखिए.. रुद्रपुर में हुआ रात 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा, ड्राइवर फंसा ट्रक में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *