रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101वां ऐपिसोड जगतपुरा शक्ति केन्द्र संख्या 6 बूथ नंबर 56 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101वां ऐपिसोड जगतपुरा शक्ति केन्द्र संख्या 6 बूथ नंबर 56 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने के के बाद मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आज 101संस्करण पूरे हो चुके हैं। यह कार्यक्रम आज जन आंदोलन बन चुका है। हमेशा से ही मन की बात कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया की संस्कृति और परंपराओं से हमें अवगत कराया हैं। उन्होंने कभी भी इस कार्यक्रम का प्रयोग राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं, बल्कि जन-जन की बात है और इसके सुनने के बाद सामाजिक रूप से देश में काफी परिवर्तन देखने को मिला भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गईं बातें हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है और उसे जीवन में उतरने की कोशिश करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न् सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हो चुका है। मेयर ने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। आज पीएम मोदी की अगुवाई में देश विकास लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री अपनी राजनीति और कूटनीति से भारत को सबसे आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं वह कार्य आज तक कोई भी प्रधानमंत्री नहीं कर सका।
इस अवसर पर पार्षद निमित शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबलू दिवाकर, विपिन पांडे राहुल बिष्ट सूरज बासंक, हरीश मंडल,रोशन जोशी, हर्षित तिवारी, अनुज नौटियाल, मुरली यादव, गणेश दत्त पाण्डेय, पूरन लाल, राम पाल शर्मा, भरत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

रुद्रपुर विधानसभा कार्यसमिति में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हरियाणा के पूर्व संग़ठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा भाजपा राज में देश विकास की राह पर आगे बढ़ा है, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा घर घर बूथ बूथ करेगी महाजनसंपर्क

रूद्रपुर। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में आरएएन पब्लिक स्कूल भूरारानी में प्रोजेक्ट तितली के अंतर्गत प्रोजेक्ट की संस्थापक आन्या गर्ग की ओर से सेनटरी पैंड वेंडिंग मशीन लगायी गयी। वेंडिंग मशीन का शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह के द्वारा रिबन काट कर किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *