रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नंबर 9 जनता डेरी वाली गली में चौबे सिंह के घर तक दोनों तरफ नाली एवं सीसी सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारम्भ किया

Spread the love

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नंबर 9 जनता डेरी वाली गली में चौबे सिंह के घर तक दोनों तरफ नाली एवं सीसी सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान वार्डवासियों ने मेयर रामपाल का अभिनंदन करते हुए मिष्ठान वितरण भी किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महानगर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर के सभी वार्डों में प्राथमिकता से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। नगर निगम के पास बजट की कमी बावजूद विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कह कि वार्ड नौ की इस सड़क के निर्माण के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी। सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी इसे लोगों को आवागमन में आ रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। सड़क के साथ साथ नाली का निर्माण भी होने से जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता से कराया जा रहा है। उनके कार्यकाल में सभी काम पारदर्शिता से किये जा रहे हैं। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सभी काम हो रहे हैं। ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गयी है कि अगर विकास कार्यों में शिकायत आयी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह मेयर बने। जनता से जो वायदे किये थे उन्हे ंएक एक करके पूरा किया जा रहा है। नई योजनाएं भी धरातल पर उतारी गयी हैं। नगर निगम के माध्यम से कई बड़े प्रोजेक्ट शहर में संचालित किये जा रहे हैं जिनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।

इस अवसर पर पार्षद मोहन कुमार , मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मंडल महामंत्री राजेश जग्गा, मदन दिवाकर, राजेंद्र राठौर, जगतपाल रस्तोगी, जीके शर्मा, डीके गंगवार,सुनील मेहरा,छत्रपाल राठौर, रवि रस्तोगी भजनलाल, चौबे सिंह, दीपक दिवाकर, कांति राठौर, नीतू रस्तोगी, शोभा राठौर,अंजलि राठौर, नेत्रपाल राठौर, शुभम राठौर आदि लोग उपस्थित रहे

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

किच्छा पुलिस ने 03 मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *