रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां सभी निवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां सभी निवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। श्री चुघ ने सभी का साथ मिलकर मुख्यमंत्री श्री धामी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से श्री धामी ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला है राज्य तेजी सेविकास की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री धामी ने देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, पिछड़े आदि के लिए कई कल्याण कारी योजनाएं भी प्रारम्भ की। जिसका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। इस दौरान राज कोली, रोहित कोली, अजय मौर्य, रवि पुरी, अनिकेत,रोहित ठाकुर,प्रियांशु कोली,दीपक राणा,अमित गौड़ आदि मौजूद थे। आश्रम के निवासियों ने श्री चुघ का आभार व्यक्त किया।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

कटोराताल मुख्य मार्ग पर होटलों के समीप दिन भर रहती है जाम की स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *