कटोराताल मुख्य मार्ग पर होटलों के समीप दिन भर रहती है जाम की स्थिति

Spread the love

कटोराताल मुख्य मार्ग पर होटलों के समीप दिन भर रहती है जाम की स्थिति

काशीपुर। नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का दम भरते आ रहे नगर प्रशासन को कटोराताल पुलिस चौकी के पीछे नियम-कानूनों को पूरी तरह ताक पर रखकर किया जा रहा अतिक्रमण नजर नहीं आ रहा है, या फिर जानबूझकर इस अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है। जी, हां! हम बात कर रहे हैं कटोराताल पुलिस चौकी वाली मुख्य सड़क की। इस सड़क पर खुले मुस्लिम होटल लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।अतिव्यस्त सड़क होने के कारण यहां खासी आवाजाही रहती है। होटल का अधिकांश सामान सड़क पर होने से व होटल में आए ग्राहकों की गाड़ियां मुख्य मार्ग पर खड़ी होने से वाहन चालकों व पैदल यात्रियों व स्कूली विद्यार्थियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शिकायत पर पुलिस चालान काटकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। ठोस कार्यवाही न होने से इन होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इनमें कुछ होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही करनी चाहिए।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां सभी निवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।

मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर खून से लिखा खत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *