रूद्रपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का मुखर्जी नगर की पार्षद प्रीति साना, ट्रांजिट कैम्प के पार्षद सुशील मण्डल और शिवनगर के पार्षद मोहन कुमार भारद्वाज के निवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया

Spread the love

रूद्रपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का मुखर्जी नगर की पार्षद प्रीति साना, ट्रांजिट कैम्प के पार्षद सुशील मण्डल और शिवनगर के पार्षद मोहन कुमार भारद्वाज के निवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए महानगर में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। सीपी शर्मा ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यत्तफ़ किया। उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रयास गुटबाजी को ऽत्म करना है। पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह समय आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए तैयारी के लिए पूरी ताकत से जुटकर पार्टी को मजबूत बनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद प्रीति साना, सुशल मण्डल और मोहन भारद्वाज ने कहा कि सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का सम्मान करना चाहिए पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझकर लिया है। भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। इस अवसर पर नव कुमार साना, अर्जुन विश्वास, सतीश शर्मा, रमेश बोरा, श्यामल मंडल, अजय कुमार आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

रुकमणी पांडे जिनका खुद का होटल है तीन पानी वाली रोड के पास होटल में काम करने बालों के पैसे मार चुके हैं ऐसे लोगों का क्या करा जाए आए दिन उनके खिलाफ कंप्लेंट होती रहती है थाने में ऐसे ही एक लेडीस हमारे पास आई है सुमन नाम है शुभम जी का पैसा काफी महीनों से रुका हुआ है और कहते रहते हैं आजकल मैं दे देंगे मगर देने का नाम नहीं ले रहे हैं मेरी एसएसपी साहब से विनती है की पांडे जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नगर आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *