रुद्रपुर -हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि 18

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि 18 फरवरी को ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे ।उन्होंने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जोड़ों का विवाह कराया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में देश के अनेक साधु संत पहुंचेंगे जो नव दंपति को अपना आशीर्वाद देंगे ।18 फरवरी को गल्ला मंडी से बारात प्रारंभ होगी जहां सभी दूल्हे गाजे बाजे के साथ बारात लेकर प्रस्थान करेंगे। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचेगी। जहां सभी 41 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में कई संस्थाएं अपना सहयोग दे रही हैं। जिनमें श्री खाटू धाम सेवा समिति ट्रांजिट कैंप, श्री बालाजी मंडल सेवा समिति, सुंदरकांड महिला मंडल आवास विकास, गायत्री परिवार, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद टीम, गायत्री परिवार, योगी सेना,
शामिल है। इसके अलावा संस्था के संरक्षक दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,संयोजक संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, जागृति ट्रस्ट के अमित राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार ,कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, राज कोली, रागिनी ममता त्रिपाठी शिवकुमार शिबू,सनी पासवान,राजीव कुमार भी अपना सहयोग देंगे। श्री चुघ ने सभी नगर वासियों से इस सामूहिक विवाह में पहुंचने की अपील की है।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सौजन्य से उत्तराखंड भवन व कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों बाटी सामग्री किट

रुद्रपुर -भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर द्वारा भूरारानी स्थित द्वारका फार्म हाउस में सेवाव्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।