रुद्रपुर में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा,लाखो का चालान

Spread the love

एन एन एन डेस्क रूद्रपुर  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेर्तत्व में आज काशीपुर रोड रेलवे क्राॅसिंग से इन्दिरा चैक तक नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं एनएच द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान जेसीबी से एनएच की जद मे ठेले, फड़, खोखे, होर्डिंग, बैनर आदि को हटाते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

इसी के साथ राजस्व विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा चालान कटाने की कार्यवाही भी की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि शहर के अन्य ऐसे सभी स्थानों पर जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है उन स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु प्रशासन द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जायेगा।

उन्होने कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराये गये स्थानों पर यदि पुनः वहां अतिक्रमण किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।इस अवसर पर एएसपी मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, सीओ आशीष भारद्वाज, तहसीलदार नीतू डागर, एसएनए राजू नबियाल आदि उपस्थित थे

More From Author

महापौर ने जिला अस्पताल में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानी समस्याएं मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराने का दिया आश्वासन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

यूक्रेन के खिलाफ अफगान सैनिकों को उतारेगा रूस, दे रहा तरह-तरह के लालच

पढ़िए…एक्शन में सीएम योगी एक भ्रष्टाचारी सीओ को बनाया सिपाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *